कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के राजपथ यानी रेड रोड पर ध्वजारोहण किया है। सुबह 10:30 बजे के करीब मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री रेड रोड पर पहुंचीं। यहां कई देशों के डिप्टी कमिश्नर कांसुलेट जेनरल और अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

ममता बनर्जी के पहुंचने के बाद रेड रोड पर कोलकाता पुलिस की ओर से परेड कर सलामी दी गई। हावड़ा और कोलकाता पुलिस की ओर से तमाम तरह की झांकियां और परेड के अलावा कई करामात भी प्रस्तुत किए गए। इसके बाद ममता बनर्जी ने ध्वजारोहण किया। मंच पर उनके साथ मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल मौजूद थे।

इस दौरान सीएम ने कोलकाता और राज्य पुलिस के पदाधिकारियों को बेहतर सेवा के लिए मुख्यमंत्री सेवा पदक से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जब परेड की सलामी ले रही थीं, तब हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए गए। इस दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। रेड रोड के आस पास दो हजार के करीब पुलिसकर्मियों की तैनाती थी और वाच टावर के जरिए कोलकाता पुलिस के प्रशिक्षित स्नाइपर्स सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए थे।

इसके पहले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर ममता ने राज्य वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने लिखा, “और भी बहुत कुछ, और भी बहुत कुछ करना है।.हमारे इतिहास के अध्याय साहस और लचीलेपन में लिखे गए हैं। जैसे ही हम तिरंगा फहराते हैं, आइए अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और उन मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा करें जिनके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी।

उनका बलिदान हमें उद्देश्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। आइए हम विभाजनों से ऊपर उठें, अपने मतभेदों को दूर करें और एक उज्जवल, बेहतर भारत की दिशा में अपनी यात्रा में एकजुट हों।मेरी सभी माताओं, भाइयों और बहनों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here