सत्ता नहीं होती तो अभिषेक बूथ अध्यक्ष बनने के लायक नहीं : सुकांत

कोलकाता : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को केएमसी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्याय पर निशाना साधा है। उन्होंने अभिषेक की राजनीतिक योग्यता पर सवाल उठाए।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर तृणमूल सत्ता में नहीं होती तो अभिषेक बनर्जी बूथ अध्यक्ष बनने के योग्य नहीं हैं। मजूमदार ने कहा कि वह पैराशूट से राजनीति में आए, राजनीति की कोई बात नहीं समझते लेकिन अब वह सत्ता में रहकर खूब बातें कर रहे हैं। सत्ता में नहीं रहने पर वह बूथ अध्यक्ष भी नहीं बन पाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अगर 10 साल से तृणमूल ने इतना विकास किया है तो घोषणापत्र में पुराने वादे क्यों कर रही है, जल निकासी में कोलकाता का हालिया अनुभव स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राज्य की राजधानी जल निकासी और पेयजल की समस्या से जूझ रही है। मजूमदार ने कहा, ‘इतने समय के बाद भी मुख्यमंत्री और उनके साथियों को लगा कि कोलकाता में जलापूर्ति करनी होंगी।

इतने सालों तक सत्ता में रहने के बाद यह बताना चाहिए कि आपने आज तक क्या किया है।” वहीं कोलकाता नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 में सुकांत मजूमदार ने भाजपा उम्मीदवार विजय ओझा के समर्थन में मार्च पदयात्रा की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस वार्ड में हमारे उम्मीदवार विजय ओझा को टक्कर देने वाला कोई नहीं है। वह इस वार्ड से जीतेंगे। कोई आसपास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 60 = 70