भाजपा के गुंडे दिखें तो पुलिस को सूचित करें : कुणाल घोष

कोलकाता : ‘मैं पूरे बंगाल के लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर वे भाजपा के गुंडों को देखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।’ तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने नवान्न अभियान को केंद्र कर विधानसभा में के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष किया। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कुणाल ने कहा कि सुकांत एवं शुभेंदु दिलीप के नाखूनों के बराबर नही हैं।

कुणाल ने भाजपा के नवान्न अभियान को फ्लॉप अभियान करार दिया। उन्होंने कहा कि फिर भाजपा दिशाहीन। पुलिस को पीटा गया लेकिन फायरिंग नहीं की गई। उन्होंने कहा कि नेताओं के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कुणाल ने दिलीप घोष को लेकर कहा कि दिल्ली फिर से दिलीप घोष को ऑक्सीजन दे रही है। और आपको (दिलीप घोष) टक्कर नहीं दे पाने के कारण वे सार्वजनिक जीवन को बाधित करने सड़क पर उतरे हैं।

शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कुणाल घोष ने कहा कि शुभेंदु ने महिला पुलिस की कहानी बताकर आत्मसमर्पण किया। उसके बाद वह खुद लालबाजार में थे। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनके आदेश पर अशांति फैलाई। कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा के दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी के बीच कोई एकता नहीं है। कुणाल ने कहा कि महिला पुलिस हमेशा रहती हैं। यह पहली बार नहीं है। क्या शुभेंदु अधिकारी यह नहीं जानते? पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। दरअसल, वह पहले ही मैदान छोड़ना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 64 = 69