कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी ने रविवार को घर वापसी करते हुए एक बार फिर टीएमसी का दामन थाम लिया। राजीब बनर्जी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी की सभा में ‘दीदी’ के दल में शामिल हो गए।
राजीब ने पार्टी में वापसी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें बरगलाकर भाजपा में ले जाया गया था।
गौरतलब है कि भाजपा के टिकट पर राजीब डोमजूर सीट से बुरी तरह पराजित हो गए थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही राजीब भाजपा से दूरी बनाकर रख रहे थे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे। इसके बावजूद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें हाल ही में गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष सदस्य मनोनीत किया था।
वहीं अभिषेक की सभा में ही त्रिपुरा के भाजपा विधायक आशीष दास ने भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे त्रिपुरा में भाजपा के पहले विधायक हैं जो तृणमूल में शामिल हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here