चंडीगढ़ : नूंह में बीती 31 जुलाई को हुई हिंसा की घटना के बाद अब तक प्रदेश के दस जिलों में 142 मामले में दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से कई केसों में लोगों को चिन्हित करके उनके नाम से मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 142 मामले दर्ज करके 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को नूंह हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर स्टेटस रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295ए, 505 (2) के तहत दस जिलों में 29 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके तहत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य धाराओं के तहत 113 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 305 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज के अनुसार अब तक कुल 142 मामले दर्ज करके 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया हे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार की सुबह तक 106 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक नूंह में मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here