आउट्राम घाट पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

कोलकाता : गंगासागर तीर्थ यात्री संयुक्त समिति के तत्वावधान में रविवार को आउट्राम घाट पर गंगासागर तीर्थयात्री सेवा शिविर में एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में सुयोग्य डॉक्टरों की सहायता से ब्लड-शुगर, ब्लड-प्रेशर, नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगासागर तीर्थ यात्री संयुक्त समिति के अध्यक्ष टी के दुबे, संरक्षक राजगीर सिंह, प्रमुख सचिव ज्ञान प्रकाश सिंह, संगठन सचिव राम प्रताप मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा यादव, उपाध्यक्ष पीएन झा तथा समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम संपन्न होने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश चंद तिवारी, भृगुनाथ पाठक, संतोष कुमार तिवारी, नीरज शुक्ला, जय प्रकाश पांडे, अशोक पांडे, विजय प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, प्रेम प्रकाश तिवारी, अंजनी तिवारी, चंचल पांडे, रमैया पांडे आदि की भूमिका प्रमुख थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 51 = 58