हाजीनगर : श्री गंगा आरती सेवा समिति ने चांदनी घाट में गंगा आरती का आयोजन किया। वार्षिक कार्यक्रम में समिति की ओर से त्रिलोकी प्रसाद साव, जमुना सिंह और अरुण मिश्रा ने मौके पर उपस्थित साधु संतों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पारसनाथ गिरी ने साधुओं की टोली की अगुवाई की। समाजसेवी अशोक राय और भागवत प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती कार्यक्रम की शुरुआत की। गंगा आरती में शामिल श्रद्वालुओं ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए 151 दीप जलाए।

Advertisement

त्रिलोकी प्रसाद साव और ललिता सिंह ने मां गंगा के भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में गंगा आरती की गई। इससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। आरती के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्य पिछले आठ वर्षों से गंगा तट चांदनी घाट पर प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक संध्याकालीनन मां गंगा की आरती की जाती है तथा दुर्गा पूजा के पश्चात वार्षिक महा गंगा आरती की जाती है। हम लोगों का ध्येय माँ गंगा की अविरल जल की धारा को किस तरह स्वच्छ और निर्मल बनाये रखा जाय इसके लिए जन सामान्य को जागरूक करना है। समय-समय पर हमलोग स्थानीय गंगा घाटों की सफाई करते रहते हैं। हम लोगों का मूल मंत्र है – हर -हर गंगे, अविरल- गंगे, निर्मल- गंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here