गुजरात चुनाव 2022 : प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है भाजपा

BJP

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ गई है। पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती से आगे बढ़ी भाजपा रुझानों में अन्य पार्टियों से काफी आगे है। सुबह के 11.58 बजे तक भाजपा 152 सीटों पर, कांग्रेस 20, आम आदमी पार्टी 6 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे थे।

पहला चुनाव परिणाम धोराजी का घोषित किया गया, जहां भाजपा के उम्मीदवार डॉ. महेन्द्र पाडलिया ने जीत दर्ज की है। वहीं घाटलोडिया में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आगे चल रहे थे। इसके अलावा राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री, सीटिंग विधायक और अन्य बड़े नेता जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के 149 सीटों के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 2 =