राज्यपाल ने ममता को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन पर बुधवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बुधवार को राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी को सम्बोधित करते हुए ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, इसी आशीर्वाद के साथ आप सामाजिक कामकाज करती रहें। उन्होंने ट्वीट के साथ अपनी पत्नी के साथ ममता बनर्जी की फोटो भी पोस्ट किया है।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1478589456277852160?t=RDrE5OCJxTPZS9Np_9bNvA&s=19

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ के पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का दायित्व संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विभिन्न मामलों को लेकर अक्सर टकराव होता रहा है। राज्यपाल अक्सर तीखी प्रतिक्रिया के साथ ट्वीट करते रहे हैं लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर संभवतः पहली बार सकारात्मक ट्वीट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 2 =