सरकारी कर्मचारियों को अगले साल दुर्गा पूजा पर मिलेंगी लगातार 11 दिनों की छुट्टी

कोलकाता : राज्य सचिवालय नवान्न ने वर्ष 2022 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची प्रकाशित कर दी है। अगले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी कर्मचारियों को लगातार 11 दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा। नवान्न की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि एनआई एक्ट के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस बार कुल 18 छुट्टियाँ मिलेंगी। हालांकि, राज्य सरकार ने दूसरी सूची प्रकाशित की है और कर्मचारियों के लिए 20 दिन और छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही विशेष समुदाय के सरकारी कर्मचारियों को चार विभागीय अवकाश मिलेंगे।

शुक्रवार को प्रकाशित राज्य सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों की सूची में बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गापूजा के लिए उन्हें लगातार 11 दिन की छुट्टी मिलने वाली हैं। एनआई एक्ट में दुर्गापूजा की छुट्टी 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक केवल तीन दिन है लेकिन राज्य सरकार ने कुछ और दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकारी कार्यालय में पंचमी के दिन शुक्रवार 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। दुर्गा पूजा की छुट्टी 10 नवम्बर तक जारी रहेगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी काली पूजा की भी 3 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने होली और सरस्वती पूजा के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा गुरु रविदास के जन्मदिन, ईस्टर शनिवार, हल दिवस और करम पूजा के अवसर पर विशेष सामुदायिक कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =