कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने आखिरकार राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही आगामी 24 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय इस बारे में ने राज्यपाल से बात की है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया है कि एक दिन पहले 21 जुलाई के मंच पर ही विमान बनर्जी और चट्टोपाध्याय के बीच मानसून सत्र की राह में रोड़े को हटाने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई थी। शोभनदेव ने बताया कि वह खुद ही राज्यपाल से बात करने को इच्छुक हैं।

राजभवन सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल ने संसदीय कार्य मंत्री को बताया कि किसी भी तरह से विधानसभा के सत्र को रोकना उनका मकसद नहीं बल्कि केवल इतना जानना था कि आखिर इतने शॉर्ट नोटिस पर विधानसभा का सत्र क्यों शुरू किया गया। इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि कई महत्वपूर्ण बिल पारित किए जाने हैं इसीलिए राज्य सरकार ने तुरंत सदन का सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद शनिवार को दोपहर के समय राज्यपाल ने विधानसभा के मानसून सत्र को अनुमति दी। अब सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो जाएगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here