खुशखबरी : यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गापूजा को दिया हेरिटेज का दर्जा

66 PALLY DURGA PUJA

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बुधवार का दिन एक बड़ी खबर लाया। दरअसल संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक ईकाई यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गापूजा को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि’ सूची में शामिल करने का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद ही बंगाल के लोगों में खुशी लहर दौड़ गयी।

गौरतलब है कि बंगाल की दुर्गापूजा पूरी दुनिया में प्रसिद्घ है।पश्चिम बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गापूजा को विरासत का दर्जा देने की अपील की थी जिसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 से 18 दिसंबर, 2021 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित होने वाली अपनी अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गापूजा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 3 =