अररिया : अररिया के रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है।जिसकी पुष्टि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने भी की।

Advertisement

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के रहने वाले विपिन यादव पिता -छेदी यादव,रानीगंज के बेलसरा के रहने वाले भवेश यादव पिता- लस्सी यादव,आशीष यादव पिता- देवानंद यादव,रानीगंज के कोशिकापुर के रहने वाले उमेश यादव पिता- स्व.तेजनारायण यादव हैं।इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी।

Advertisement

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। नामजद बनाए गए आरोपितों में दो पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। जिसमें रानीगंज के बेलसरा के ही रुपेश यादव पिता -उगेन यादव है,जो वर्तमान समय में सुपौल जेल में बंद है।जेल में बंद नामजद आरोपितों में रानीगंज के कोशिकापुर के ही क्रांति यादव पिता उमेश यादव है और वर्तमान समय में यह अररिया जेल में बंद है।

इससे पहले रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -338/2023 दिनांक 18 अगस्त 2023 भादवि की धारा 302/120(बी),34 भादवि एवं 27 सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया।आठ नामजद आरोपितों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार चार अलग टीम बनाई थी और इन चार आरोपितों को अलग अलग बनाई गई टीम ने गिरफ्तार किया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here