कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले में दो नयी नगरपालिकाओं का गठन हुआ है। शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पास हुए प्रस्ताव के अनुसार राज्य में 2 नयी नगर पालिका मयनागुड़ी और फलाकाटा का गठन हुआ है। सीमांकन का काम पूरा होने के बाद वह आधिकारिक रूप से मयनागुड़ी व फालाकाटा नगरपालिका का गठन हो गया है। इससे पूर्व राज्य में 125 नगर पालिकाएं थीं, जो अब बढ़कर 127 हो गई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे से पहले इन दोनों नगर पालिकाओं का उद्घाटन निःसंदेह महत्वपूर्ण है। पंचायत की तुलना में नगर पालिका इलाकों में बेहद ज्यादा नगरीय सुविधाएँ मिलती हैं। यहां कोष भी अधिक आवंटित होते हैं।

Advertisement

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here