दिलीप घोष (फाइल फोटो)

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। एक दिन पहले केशपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। इस संदर्भ में रविवार को दिलीप घोष ने कहा है कि अभिषेक बनर्जी को भाजपा की चिंता छोड़कर पहले अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। रविवार को सुभाष सरोवर में मीडिया से मुखातिब दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी बड़े-बड़े डायलॉग मारते हैं।

Advertisement

अपना नंबर लोगों को देते हैं। समस्याओं के समाधान की बात करते हैं लेकिन राज्य भर में उनकी पार्टी के लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। जनता का पैसा लूट रहे हैं। आखिर ममता बनर्जी के बजाय अब अभिषेक बनर्जी को क्यों यह सब संभालना पड़ रहा है? हकीकत यही है कि अभिषेक भी उन लुटेरों के साथ ही रहे हैं और अब लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here