डेंगू से बचाव पर बोले फिरहाद हाकिम, वर्ष भर चल चलेगा जागरुकता अभियान

कोलकाता : शनिवार को कोलकाता नगर निगम की पहल पर डेंगू से बचाव को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए वर्ष भर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। जिस दिन लोग जागरूक हो जाएंगे, हम कोरोना जैसे डेंगू को हरा देंगे। मेयर ने कई पार्षदों के काम की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि पार्षदों की युवा पीढ़ी लोगों की सेवा के लिए काम कर रही है, हमें गर्व है। केएमसी छिड़काव कर रहा है, लार्वा को मार रहा है – यह सब अपनी जगह पर ठीक है, लेकिन पड़ोस के घरों में गंदगी एकत्रित हो इसे भी रोका जाना चाहिए। कुछ लोगों की वजह से शहर का नाम खराब हो रहा है। पूरे महानगर में दिन में दो बार निगम कर्मचारी कचरा इकट्ठा करते हैं। बावजूद इसके महानगर को कचड़ा मुक्त करने में असमर्थ है।

फिरहाद हाकिम ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड-टू-वार्ड कार्यशालाएं करें। निवासियों को बुलाएं। छात्रों को बुलाएं। उन्हें जागरूक करें। हमें यह बताने की जरूरत है कि हम कितने गंभीर हैं। रूबेला टीकाकरण के लिए भी जागरुकता की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 6 = 1