कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के दिन केवल दो घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति दे दी है।
बुधवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की ओर से इस संबंध में एक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक और छठ पूजा पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक केवल ग्रीन पटाखों को फोड़ने की अनुमति दी है। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल की पूर्व रात को 35 मिनट तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से दीपावली के दिन पटाखे कम फोड़ने की अपील की और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कम से कम आतिशबाजी का सुझाव दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है। अब बुधवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्देशिका जारी कर दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here