अररिया : जिले के रानीगंज प्रखंड के पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड के पांचवें नामजद आरोपित अर्जुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के जोगबनी के चाणक्या चौक से सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस एक अन्य नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि रानीगंज के बेलसरा निवासी अर्जुन शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2019 में रानीगंज थाना कांड संख्या-134/2019 में आरोपित है। पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के रहने वाले विपिन यादव , रानीगंज के बेलसरा के रहने वाले भवेश यादव, आशीष यादव, रानीगंज के कोशिकापुर के रहने वाले उमेश यादव शामिल हैं।

Advertisement

पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने उनके पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -338/2023 दिनांक 18 अगस्त को भादवि की धारा 302/120(बी),34 भादवि एवं 27 सशस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया था। प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया। इनमें से पांच को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे एक अन्य आरोपित माधव यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस दल में अररिया सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज सहित पांच थानाध्यक्ष और पुलिस बल के शामिल थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here