देश-दुनिया के इतिहास में 06 फरवरी की तारीख तमाम कारणों से दर्ज है। इस तारीख का मून मिशन से अनोखा रिश्ता है। कहानी यह है- अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 31 जनवरी, 1971 को अपना आठवां मून मिशन अपोलो-14 लॉन्च किया। इस मिशन में एलन शेफर्ड, स्टुअर्ट रूसा और एडगर मिशेल थे। अपोलो-14 ने हफ्तेभर बाद 6 फरवरी, 1971 को चांद की सतह पर लैंडिंग की। लैंड करने के बाद एलन शेफर्ड ने चांद की जमीन पर गोल्फ खेला। दरअसल अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड गोल्फर थे।

Advertisement

शेफर्ड अपने साथ गोल्फ स्टिक और गोल्फ की बॉल स्पेस सूट में छिपाकर ले गए थे। चांद की सतह पर उतरने के बाद शेफर्ड ने काम खत्म किया और गोल्फ खेला। उन्होंने दो बॉल मारीं, जिसमें से एक चांद की सतह पर गिरी, जिसे जैवेलिन कार्टर नाम दिया गया। इसी के साथ शेफर्ड चांद की जमीन पर गोल्फ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

अपोलो-14 मिशन के तहत चांद की जमीन पर शेफर्ड और एडगर मिशल ने 9 घंटे 24 मिनट बिताए। शेफर्ड और मिशेल वहां से करीब 42 किलोग्राम मिट्टी और चट्टानें लेकर आए थे। इसमें 450 करोड़ साल पुराना क्रिस्टेलाइन रॉक का नमूना भी था। यह सफेद रंग का था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here