परफॉर्म करने के दौरान मशहूर हॉलीवुड रैपर कोस्टा टिच का निधन

जोहानसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के मशहूर रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच का निधन उनके संगीत समारोह के दौरान मंच पर गिरने के बाद हो गया। रैपर अपना एक गाना परफॉर्म कर रहे थे और तभी स्टेज पर गिर पड़े। वह 27 वर्ष के थे।

कोस्टा टिच के मंच पर गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रैपर गाना गाते हुए पहले गिर पड़े और फिर उठकर दोबारा परफॉर्म किया। वह फिर से गिर पड़े और जब वह नहीं उठे तो लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, अभी कोस्टा टिच की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन तमाम आर्टिस्ट्स, म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए कलाकार को मूल रूप से कोस्टा त्सोबानोग्लू के नाम से जाना जाता था। प्यार से कोस्टा टीच के नाम से पुकारे जाने वाले कलाकार मूल रूप से स्वातिनी और मोज़ाम्बिक की सीमा के पास स्थित एक शहर नेलस्प्रूट के रहने वाले थे। उन्होंने हाल ही में एक रीमिक्स गीत लॉन्च किया, जिसमें अमेरिकी गायक एकॉन थे।

उनके सबसे सफल गाने बिग फ्लेक्सा को यू-ट्यूब पर 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया। उनके अन्य गाने जैसे Nkalakaatha और Phezulu भी लोगों के बीच वायरल हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय हिप हॉप डांस प्रतियोगिता में 14वें स्थान पर आने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उनके गीतों में इजीज़ुलु पंक्तियों के प्रयोग ने उनके गीतों को जनता के बीच और भी लोकप्रिय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

57 − 54 =