कोलकाता : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे राज्यों में अपराधियों के घर पर प्रशासनिक बुलडोजर चलने की खबरें तो अमूमन सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर विपक्षी भाजपा नेता के घर को बुलडोजर से तोड़ने के आरोप लगे हैं। घटना राज्य के शासन के केंद्र कोलकाता की है जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा नेता का नाम सुनील सिंह है। राज्य भर में चुनाव बाद हिंसा को लेकर वह लगातार मुखर थे। चुनाव के समय वह पार्टी के संयोजक थे। उनका घर उत्तर कोलकाता के बड़तला थाना अंतर्गत बिडन स्ट्रीट में है। शनिवार को उन्होंने कहा कि तृणमूल की राजनीतिक हिंसा का विरोध मैंने लगातार किया था। इसीलिए मेरे घर के पहले तल पर मौजूद दुकान और सामने के हिस्से को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है। उन्होंने इसका आरोप 26 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद तारकनाथ चटर्जी पर लगाया है।

Advertisement

हालांकि तारक नाथ ने कहा कि सुनील सिंह ने नगर निगम की जमीन को कब्जा करके अवैध निर्माण किया था इसीलिए उनका घर तोड़ा गया है। इसका राजनीति से कोई संपर्क नहीं है। सुनील सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही उनका घर तोड़ दिया गया है। इसे लेकर शनिवार को इलाके में तनाव का माहौल है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इसके खिलाफ वह कोर्ट का रुख करेंगे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बुलडोजर चलाने की घटनाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार सवाल खड़ा करते रहे हैं लेकिन अब उन्हीं की नाक के नीचे इस तरह की घटना सवालों के घेरे में है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here