हुगली : हुगली जिले के बलागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक मनोरंजन व्यापारी ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पद्मश्री देने का लालच देकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास किया गया।

Advertisement

शुक्रवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर तृणमूल विधायक मनोरंजन व्यापारी ने लिखा है, “पिछले साल तब बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई थी। मुझे नागपुर से किसी विश्वास बाबू ने फोन किया और कहा कि आप बहुत दिन से पुस्तकें लिख रहे हैं। आपको बहुत सारे पुरस्कार भी मिले हैं। अब आपका केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का समय है। यदि आप भाजपा में शामिल हों तो हम आपको पद्मश्री दिलवाने में मदद कर सकते हैं। नीतिगत कारणों से मैंने इस बात पर उस दिन ध्यान नहीं दिया था। वैसे भी जो पुरस्कार कंगना रनौत जैसे लोग पाते हैं, उस पुरस्कार से मेरे सम्मान में वृद्धि नहीं होती।” तृणमूल कांग्रेस विधायक की इस पोस्ट के बाद राज्य में पद्मश्री पुरस्कारों को लेकर राजनीति गरमा सकती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here