कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु बैठक करने जा रहे हैं। राज्य शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया है कि आगामी आठ सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से यह बैठक होनी है। विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के मुख्यालय में यह बैठक होगी। इसमें 31 विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को बुलाया गया है।

Advertisement

इसमें क्या कुछ वार्ता होगी इस बारे में तो स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन सूत्रों ने बताया है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन और परिचालन को लेकर विस्तृत चर्चा होनी है।

Advertisement
Advertisement

खास बात यह है कि हाल ही में राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस ने कईविश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की है। इसे लेकर राज्य सरकार के साथ मतभेद की स्थिति बनी हुई है। राज्यपाल विश्वविद्यालयों केपदेन कुलाधिपति हैं इसलिए उन्हें अंतरिम कुलपति नियुक्त करने का अधिकार भी है लेकिन राज्य सरकार इससे सहमत नहीं है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि जो विश्वविद्यालय राज्यपाल के निर्देशों का पालन करेंगे उनका फंड रोक दिया जाएगा।

इस बीच शिक्षा मंत्री की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को बैठक के लिए बुलाया जाना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि इसमें राज्यपाल को लेकर भी विस्तृत बातचीत हो सकती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here