कोलकाता : पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने एक बार फिर राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल विश्वविद्यालय में मनमाने तरीके से कुलपतियों की नियुक्ति कर खतरनाक खेल-खेल रहे हैं।

Advertisement

राज्य के कई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ बैठक के बाद बसु ने कहा कि राज्यपाल संविधान के दायरे के बाहर कम कर रहे हैं। दरअसल राज्यपाल डॉक्टर बोस ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि उनके द्वारा नियुक्त किए गए कुलपतियों को राज्य सरकार के नौकरशाहों की ओर से धमकी दी जा रही थी।

Advertisement
Advertisement

चुनौती देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह बेबुनियाद आरोप है। किसी भी कुलपति को धमकी नहीं दी गई है। राज्यपाल अगर अपनी बात पर कायम हैं तो उन्हें इसका प्रमाण देना चाहिए कि वाकई में किसी कुलपति को धमकी दिया गया है।

बसु ने कहा कि राज्य के पांच विश्वविद्यालय के कुलपतियों को धमकी देने का दावा राज्यपाल ने किया है।

हमने अपनी ओर से भी उन कुलपतियों को पत्र दिया है और पूछा है कि उन्हें किसने धमकी दी है। बसु ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक दायरे से बाहर निकाल कर काम कर रहे हैं। उन्हें अपनी संवैधानिक सीमा समझनी होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here