कोलकाता : फूलबगान थाने की पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और राहगीरों को कुचलने के आरोप में एक चालक को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे कादापाड़ा इलाके की है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। गंभीर रूप से घायल राहगीरों को बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पुलिस के सूत्रों के अनुसार चालक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। एक सफेद एंबेसडर कार जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि कार बिधाननगर कोर्ट के जज की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे फूलबगान थाना क्षेत्र के शिवकृष्ण डैम लेन के किनारे तेज रफ्तार से जा रही एक सफेद रंग की एंबेसडर कार ने कुछ राहगीरों को कुचल दिया। दो लोगों की हालत गंभीर है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here