मुंबई : मुंबई क्रूज ड्रग्‍स मामले में गुरुवार को आखिरकार बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल ही गई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस दिन उन्‍हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। आर्यन के साथ ही इस मामले के 2 अन्‍य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी गई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्यन, अरबाज और मुनमुन, तीनों को कल या परसों  रिहा किया जाएगा।

गुरुवार को जब सुनवाई शुरू हुई तो NCB की ओर से जवाब देते हुए एएसजी अनिल सिंह ने कहा कि  आर्यन पिछले कुछ वर्षों से ड्रग्स के नियमित उपभोक्ता है और रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह ड्रग्स उपलब्ध करा रहा है। वो ड्रग्स तस्करों के संपर्क में रहा है।

गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई के कोर्डेलिया क्रूज शिप पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here