डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

कोलकाता : भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 133वीं जन्म जयंती संपूर्ण देश में बहुत धूम-धाम से मनाई गई। महानगर के रेड रोड स्थित मूर्ति क्षेत्र पर भी जयंती मनाई गई।

उपभोक्ता अधिकार संगठन पश्चिम बंगाल के सदस्य व पदाधिकारी के साथ भोला सोनकर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नन्दू सिंह, अभय सिंह, बबलू सोनकर, कमलेश तिवारी, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, संजय गुप्ता, सतेन्द्र राउथ, सनोज सिंह, उपेंद्र चौधरी, मनोज सोनकर, मनोज गुप्ता, सन्तोष चौरसिया, अश्वनी सोनकर, जितेन्द्र चौरसिया व सुरेंद्र राय का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 5