उत्तर दिनाजपुर : पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में रविवार की रात  गोली लगने से  भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन घोष (32) के रूप में हुई है। वह इटाहारके राजग्राम इलाके का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घर के सामने मिथुन को कथित तौर पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में रायगंज मेडिकल कॉलेज लाने पर चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।

Advertisement

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here