Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को राज्य सरकार पर नगरपालिका चुनाव को लेकर कटाक्ष किया है। बुधवार को इको पार्क में दिलीप घोष ने बताया कि निजी लाभ के लिए ममता सरकार मनमानी कर रही है। घोष ने दावा किया कि बाली में भाजपा का मजबूत संगठन है एवं इसे हावड़ा के साथ जोड़ना या अलग करने की कोई जरूरत नहीं थी। यह सुशासन का परिचय नहीं है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा ने बैठक की थी। इसमें निचले स्तर पर संगठन बनाने के लिए कोर कमेटी बनाई गई है। बुधवार को यह जानकारी दिलीप घोष ने दी। घोष ने कहा कि भाजपा फिलहाल किसी को मेयर के तौर पर मनोनीत नहीं कर रही है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के मदद के बिना तृणमूल कोई भी चुनाव नहीं जीत सकती।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here