जलपाईगुड़ी : धुपगुड़ी को तीन महीने में महकमा किया जाएगा। 31 दिसंबर से पहले धूपगुड़ी महकमा बनने जा रहा है। तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को धूपगुड़ी में उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए यह बात कही।

Advertisement

इसके अलावा अभिषेक बनर्जी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जो वादा किया था उसे निभाया है। दोमोहनी बाजार का नवीनीकरण किया गया है। चाय श्रमिकों की मजदूरी में 250 रुपये की बढ़ोतरी हो रही है। भले ही 2021 में अच्छे परिणाम नहीं मिले, लेकिन धूपगुड़ी में विकास नहीं रुका है।

Advertisement
Advertisement

धूपगुड़ी में हार के बाद भी तृणमूल ने लक्ष्मी भंडार को नहीं रोका है। मैं काम के आधार पर वोट मांगने आया हूं। मंच से अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने कभी भी धूपगुड़ी को महकमा बनाने की मांग नहीं उठाई है। बंगाल में भाजपा हार गई और 100 दिनों तक पैसा रोके रखा है।

उल्लेखनीय है कि धूपगुड़ी में पांच सितंबर को उपचुनाव है। 2016 में इस सीट पर तृणमूल की मिताली राय ने जीत हासिल की थी। 2021 में उन्हें हराकर भाजपा के विष्णुपद राय ने धूपगुड़ी सीट पर कब्जा कर लिया। भाजपा विधायक के निधन के बाद इस सीट पर दोबारा उपचुनाव हो रहा है। इस सीट से तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here