कोलकाता : उत्तर बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हो गई है। खास बात यह है कि चुनावी ड्यूटी में तैनात रहे केंद्रीय बलों की मौजूदगी में मतगणना हो रही है। पुलिस भी मतगणना केंद्र के पास कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात है।

Advertisement

पांच सितंबर को हुए चुनाव के बाद से पूरे क्षेत्र में हालात सामान्य रहे हैं और कहीं से भी हिंसा हंगामे की खबरें नहीं आई हैं। शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले राउंड में वैलेट पेपर की गणना हो रही है जो सरकारी कर्मचारियों और बुजुर्ग नागरिकों के वोट हैं। उसके बाद ईवीएम की गणना शुरू होगी।

Advertisement
Advertisement

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विष्णुपद राय की जीत हुई थी। उनके आकस्मिक निधन के चलते यहां उप चुनाव हुआ है। तृणमूल भाजपा से यह सीट छीनने को आतुर है जबकि भाजपा ने अपनी सीट बचाए रखने के लिए पूरा दमखम लगाया। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। तृणमूल और भाजपा के अलावा माकपा-कांग्रेस का संयुक्त उम्मीदवार भी मुकाबले में है।

भारतीय जनता पार्टी ने जहां कश्मीर के बलिदानी जवान की पत्नी तापसी राय को उम्मीदवार बनाया है वहीं तृणमूल कांग्रेस ने पेशे से शिक्षक निर्मल चंद्र रॉय को टिकट दिया है। जबकि माकपा ने कांग्रेस के समर्थन से लोक गायक ईश्वर चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here