डेंगू ने बढ़ाई चिंता, रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क

हावड़ा : पश्चिम बंगाल में मॉनसून के साथ-साथ डेंगू का भी असर दिखाने लगा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में डेंगू के पीड़ितों की संख्या में तेजी आई है। डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कोलकाता नगर निगम पहले से ही काफी सक्रिय है। कोलकाता नगर निगम की ओर से रविवार से शहर भर में डेंगू के रोकथाम के लिए प्रचार किया गया। इसी क्रम में कोलकाता के बाद हावड़ा नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को डेंगू जागरुकता अभियान चलाया गया।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 3104 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। इस घटना की जानकारी प्रशासन को पहले से ही है। कोलकाता नगर निगम की ओर से प्रचार के बाद इस बार हावड़ा नगर निगम की ओर से भी प्रचार शुरू हो गया है। डेंगू जागरुकता में हावड़ा नगर निगम द्वारा बंद घरों की सफाई, रुका पानी, जंगल की सफाई का संदेश दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 4