सीआरपीएफ की तिरंगा रैली

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की डी / 232 (महिला) वाहिनी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें जवानों ने शहर भर में रैली निकालकर आमजन में देशभक्ति की भावना जगाई। रैली का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को जागरूक करना था। इस मौके पर सहायक कमांडेंट आशा रानी सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों तथा छात्रों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

37 + = 38