माकपा नेता राजदेव ग्वाला का निधन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मार्क्सवादी क्म्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता राजदेव ग्वाला का बुधवार रात निधन हो गया है। वे बेलगछिया पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

दरअसल, ग्वाला उम्रजनित कई बीमारियों से पीड़ित थे और लंबे समय से तेघरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार रात 2 बजे हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। वह 93 साल के थे। पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा शासन के दौरान दिग्गज नेता राजदेव माकपा की राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य थे। वह बेलगछिया पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए थे। वह ट्रेड यूनियन के भी नेता थे और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी है।

गुरुवार को माकपा ने एक बयान जारी कर बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पहले ट्रेड यूनियन के दफ्तर में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद कोलकाता जिला कार्यालय तथा अलीमुद्दीन स्ट्रीट में मौजूद पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। शाम को नीमतला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 + = 29