कूचबिहार : पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले से सटी सीमा पर गौ तस्करों ने गुरुवार की रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं। बाद में बचाव के लिए जवानों की फायरिंग में दो तस्कर मारे गए हैं।

Advertisement

बीएसएफ के प्रवक्ता कृष्णा राव ने शुक्रवार की सुबह बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 2:30 बजे बांग्लादेश की ओर से तस्करों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। इन लोगों ने दो स्थानों पर बांस कैंटिलीवर स्थापित कर मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश की।

वहां तैनात बीएसएफ के जवानों ने उन्हें वापस जाने के लिए चेतावनी दी लेकिन तस्करों ने बीएसएफ की चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इस पर बीएसएफ के जवानों ने तस्करों को रोकने के लिए गैर-घातक गोली का इस्तेमाल किया। इससे आक्रोशित तस्करों ने जवानों पर लोहे के सरियों और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे कई जवानों को चोटें आईं हैं। इस पर जवानों ने अपने बचाव में और तस्करों को डराने के लिए गोलियां चलाईं। जब तस्कर भाग गए तब जवानों को सीमा पर बाड़ और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच दो अज्ञात तस्करों के शव मिले। घटना में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया है।

 

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here