नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज हो रही है, जो राहत की बात है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10,853 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले  3,43,55,536 पर पहुँच गया है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,44,845 है।

Advertisement

भारत में बीते 24 घंटे में कुल 526 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 4,60,791 हो गया है। हालांकि इस जानलेवा वायरस को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक देश में इस वायरस को हराकर कुल 3,37,49,900 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिनमें से 12,432 लोग बीते 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 98.24 फीसद हो गई है।

इसके साथ ही राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान भी देश में आगे बढ़ रहा है। देश में अब तक 108.21 करोड़ वैक्‍सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 28,40,174 लोगों को वैक्‍सीन लगाई गई है, अभी तक कुल 1,08,21,66,365 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here