Corona : रूस में एक बार फिर बना एक दिन में मौत का रिकॉर्ड

मास्को : रूस में कोरोना से मौतों को लेकर हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है। रूसी एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को कोरोना से 1,195 लोगों की मौत होना एक और नए रिकॉर्ड है जो पिछले दिन दर्ज किए गए 1,189 से अधिक है।

रूस में सितंबर के अंत से लगभग हर दिन संक्रमण या मौतों में रिकॉर्ड बनता जा रहा है। टास्क फोर्स ने गुरुवार को 40,217 नए संक्रमणों की सूचना दी, जो 31 अक्टूबर को रिकॉर्ड संख्या 40,993 से कम है। रूस की आबादी में से 35 फीसद से भी कम लोगों को कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। भले ही रूस ने अधिकांश देशों से महीनों पहले कोरोना के खिलाफ घरेलू स्तर पर विकसित वैक्सीन को मंजूरी दे दी थी।

रूस के कोरोना वायरस कार्यबल ने महामारी के दौरान 86 लाख मामलों की पुष्टि की है। अब तक 2 लाख 43 हजार से अधिक मौतों की सूचना दी है। रूस में पांच दिन का लॉकडाउन लगा था। पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने आदेश में कहा था कि अधिकतर कर्मचारी 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच काम पर न आएं। मास्को से 500 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित रूस के नोवगोरोड क्षेत्र के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कार्यस्थलों से दूर रहने का समय एक और सप्ताह रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 27 = 32