कोरोना विस्फोट : 24 घंटे में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा नए मरीज, ओमिक्रॉन के मामले…

Corona

नयी दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में 2 लाख 64 हजार 202 नए मरीज मिले हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 9 हजार 345 है। इस महामारी से 315 लोगों की मौत हो गई है।

शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 95.20 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत हो गया है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 69 करोड़ 90 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में ओमिक्रॉन के 5,753 मामलों की पुष्टि

देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन की रफ्तार तेज हो गयी है। देश में ओमिक्रोन के अब तक 5 हजार 753 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 1 की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रॉन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रॉन के 1367 मामले आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 17 = 20