Covid Vaccine

टोक्यो : जापान में बुधवार से कोरोना की बूस्टर डोज देने की शुरुआत कर दी गई है। यह डोज उन लोगों को लगाई जा रही है जिन्होंने कम से कम आठ महीने पहले वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे।

Advertisement

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने फैसला किया है कि जापान की वर्तमान नीति के अनुसार 18 साल या उससे अधिक आयु के व्यक्ति बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे। बुजर्गों और उच्च जोखिम के गंभीर लक्षण वालों को विशेष रूप से बूस्टर शॉट लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने केवल फाइजर की वैक्सीन को बूस्टर डोज के लिए इस्तेमाल होने की अनुमति दी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है। जापान में कोरोना वेरिएंट का पहला मामला मंगलवार को दर्ज हुआ था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here