कांग्रेस ने जारी की पूनम पंडित समेत 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरूवार को 41 प्रत्याशियों की दूसरी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस ने पूनम पंडित समेत 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें 50 महिलाओं को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था।

कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची में सहारनपुर नगर से सुखबिंदर कौर, कैराना से हाजी एखलाफ, थाना भवन से सत्यश्याम सैनी, शामली से मोहम्मद अयूब जंग, बुढ़ाना से देवेन्द्र कश्यप, चरथावल से डा.याशमीन राना और पुरकाजी (सुरक्षित) सीट से दीपक कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

इसी प्रकार मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, खतौली से गौरव भाटी, मीरापुर से मौलाना जमील काशमी, ठाकुरद्वारा से सलमा अगहा अंसारी, बेल्लारी से कल्पना सिंह, चंदौसी (सुरक्षित) से मिथिलेश,सिवालखास से जगदीश शर्मा और सरधना से सैय्यद रैनुद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं मेरठ कैंट से अवनीश काजला,मेरठ से रंजन शर्मा, मेरठ दक्षिण से नफीस सैफी, बरूत से राहुल कश्यप, बागपत से अनिल देव त्यागी, साहिबाबाद से संगीता त्यागी, मोदी नगर से नीरज कुमार प्रजापति, धौलाना से अरविन्द शर्मा और हापुड़ से भावना वाल्मीकि को टिकट दिया गया है।

इसी तरह सिकन्दराबाद से सलीम अख्तर, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, स्याना से पूनम पंडित, अनूप शहर से चौधरी गजेन्द्र, डिबाई से सुनीता शर्मा, शिकारपुर से जियाउर रहमान, खुर्जा (सुरक्षित) सीट से तुक्कीमल खटिक, खैर (सुरक्षित) से मोनिका सूर्यवंशी,छर्रा से अखिलेश शर्मा और इगलास (सुरक्षित) से प्रीति धनगर को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने छाठा से पूनम देवी, मांट से सुमन चौधरी, आगरा कैंट से सिकंदर वाल्मीकि, फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर, नवाबगंज से ऊषा गंगवार, कटरा मुन्ना सिंह और अकबरपुर से प्रियंका जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

95 − = 87