राष्ट्रपति पर टिप्पणी: भाजपा नेता रेणुका शर्मा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गलत तरीके से संबोधित करने के मामले में भाजपा नेता रेणुका शर्मा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता ने कोलकाता की गिरीश पार्क थाना पुलिस को ईमेल भेजकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता ने ईमेल के जरिए भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि जिस तरह से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को गलत तरीके से संबोधित किया, वह जान-बूझकर एक आदिवासी महिला का अपमान है। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति मुर्मू हमारे लिए गौरव हैं और उनका इस तरह का अपमान हमारी भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गलत तरीके से संबोधित किया था जिसे लेकर देशभर में उनकी कड़ी आलोचना हुई। इसके बाद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर इसके लिए माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा कि जुबान फिसलने के कारण ऐसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

69 + = 72