कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार को ठंड और अधिक बढ़ गई है। दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर है। उत्तर बंगाल में यह गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा पहुंचा है। इस कारण इन हिस्सों में ठंड बढ़ी है।

Advertisement

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय के अनुसार, इस दिन राजधानी कोलकाता में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है।

कोलकाता में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता अधिकतम 94 फीसदी है। मौसम विभाग ने बताया है कि कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत उत्तर बंगाल के विस्तृत इलाके में भी तापमान में गिरावट हो रही है। अगले सप्ताह तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here