कोलकाता : बंगाल में इस साल काली पूजा से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है। काली पूजा से पहले कलकत्ता में ठंड की शुरुआत होने लगी है। कोलकाता सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में चल रही उत्तरी हवायें ठंड का अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार दिवाली की रात तापमान 20 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

Advertisement

रविवार सुबह मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस जबकि शुक्रवार को 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जिलों में सुबह हिमपात हो सकता है। हालांकि ठंड का अहसास होने के बावजूद राज्य में अभी औपचारिक तौर पर ठंड का आगमन नहीं हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी आने में अभी कुछ समय बाकी है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ तापमान में इजाफा होगा। पूरे दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here