मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फ़ाइल फ़ोटो)

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर जिलों का दौरा करेंगी। वह अगले महीने की शुरुआत में उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जाएंगी और वहां प्रशासनिक बैठक करेंगी। उनका नदिया के कृष्णानगर में भी एक प्रशासनिक बैठक करने का कार्यक्रम है।

Advertisement

सचिवालय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता संभवत: अगले महीने की शुरुआत में सात दिसंबर को उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर का दौरा करेंगी। उसी दिन ममता सबसे पहले गंगारामपुर में प्रशासनिक बैठक करेंगी और बाद में रायगंज जाएंगी। वे वहां एक प्रशासनिक बैठक भी करेंगी। ममता बनर्जी अगले दिन मालदह और मुर्शिदाबाद में प्रशासनिक बैठकें करेंगी। 9 तारीख को मुख्यमंत्री नदिया के कृष्णानगर में प्रशासनिक बैठक करेंगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here