बिरसा मुंडा जयंती पर झाड़ग्राम जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता : आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजरें आदिवासी वोट बैंक पर टिक गई हैं। इस समुदाय के बीच भगवान की तरह पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर वह झाड़ग्राम का दौरा करने वाली हैं।

सब कुछ ठीक रहा तो वह 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर झाड़ग्राम जाएंगी। यहां का एक दिवसीय दौरा पूरा कर ममता 15 तारीख को ही कोलकाता लौटेंगी। सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक वह उस दिन बिनपुर-2 प्रखंड के बेलपहाड़ी में आधिकारिक बैठक कर सकती हैं।
हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए खड़ी हुई आदिवासियों में द्रौपदी मुर्मू का ममता ने समर्थन देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद तृणमूल के आदिवासी वोट बैंक के खिसकने की आशंका है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के झाड़ग्राम के इस दौरे से कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री का यह दौरा विशुद्ध रूप से प्रशासनिक दौरा है। जहां वह बिरसा मुंडा को सम्मानित करने के अलावा कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

33 − 23 =