कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज से कोरोना प्रोटोकॉल आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक सम्मान समारोह से की। उन्होंने कहा कि कोविड नियम आज से वापस ले लिए गए हैं।

Advertisement

हालांकि, लंबे समय से ट्रेनों, बसों या सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने या सोशल डिस्टैंसिंग देखने को नहीं मिली है। फिर भी सरकारी प्रतिबंध लागू थे। गुरुवार को इसे आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया। ममता ने कहा कि कोविड के समय से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। लोग अपने घरों तक ही सीमित रहे। उस समय उनके सामने कोई प्रेरणा नहीं थी। वे सीरियल देखते थे। वह कोविड नियम आज से वापस ले लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने कोविड के नए स्ट्रेन पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। हालांकि, उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोई कड़ा संदेश नहीं दिया है। संयोग से, राज्य सरकार ने इसके तुरंत बाद संपूर्ण कोविड नियम वापस ले लिया।

इसरो भारत का

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर एक बार फिर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे कोई भुनाने की कोशिश ना करें। इसरो भारत का है।

इसके साथ ही चंद्रयान मिशन में जादवपुर विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों की जिम्मेवारी को लेकर भी उन्होंने सराहना की। बनर्जी ने कहा कि जादवपुर के दो प्रोफेसरों ने चंद्रयान मिशन में बखूबी काम किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here