कोलकाता : महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो चुका है। गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही तीन दिनों तक छठ व्रतियों द्वारा उपवास रहकर किया जाने वाला आस्था का महापर्व पूरा हुआ है। कोलकाता के 30 गंगा घाट समेत अस्थाई तौर पर बनाए गए 170 गंगा घाटों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। बुधवार शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया था जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं। उन्होंने बताया था कि वह भी खुद इस बार छठ कर रही हैं। कोलकाता पुलिस और नगर निगम ने मिलकर महानगर के सभी घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। गुरुवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी छठ व्रती अपने-अपने घर लौट गए हैं। इधर कोलकाता नगर निगम की ओर से घाटों पर साफ-सफाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here