नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है।

Advertisement

आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंड होने वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर आठ मीटर की सैर की थी।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। सतह पर जानकारी जुटाने के लिए प्रज्ञान रोवर के दो पे लोड और विक्रम लैंडर के तीन पे लोड सक्रिय हैं। रोवर 23 तारीख से अगले चौदह दिनों तक जानकारी जुटाएंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here