बर्धवान : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जांच करने तीन सदस्यीय केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल बंगाल पहुंचा है। जानकारी के अनुसार ये प्रतिनिधिमंडल राज्य के अलग-अलग जिलों में घूम कर ऑडिट करेगा।

Advertisement

राज्य कृषि विभाग के सूत्रों के मुताबिक तीन सदस्यों का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पूर्व बर्धवान जिले में पहुंचा। शुक्रवार से यह प्रतिनिधिमंडल जिले के मोंटेश्वर और कटवा-दो नंबर ब्लॉक में ऑडिट के लिए जाएगा। इसके लिए दोनों ब्लॉकों के अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।

Advertisement

हालांकि राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कोई अनियमितता नहीं हुई है। जो पात्र हैं, उन्हीं के खाते में पैसा जाता है। उन्होंने आगे बताया कि कृषक बंधु परियोजना का पैसा सबके खाते में जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की कई शर्तें हैं। इस प्रकल्प में आय देखकर पैसा दिया जाता है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here