Category Archives: साहित्य-रंगमंच

विद्यासागर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मिदनापुर : विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत वक्तव्य देते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि कला और संस्कृति से विद्यार्थी सृजनात्मक एवं उच्चतर मूल्यों से जुड़ते हैं। अतः विद्यार्थियों को एकेडमिक शिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर पूजा मिश्रा, […]

विश्व कविता दिवस पर खण्ड काव्य ‘द्रौपदी’ का विमोचन

कोलकाता : विश्व कविता दिवस के मौके पर सोमवार की शाम वाणी प्रकाशन एवं पुकार संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिष्ठित कवि-कथाकार, लोकगायक एवं राज्य पुलिस के महानिदेशक मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा रचित खंड काव्य ‘द्रौपदी’ का विमोचन एवं परिचर्चा सत्र का आयोजन नंदन -2 सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिंदी के वरिष्ठ […]

सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन का होली मिलनोत्सव कार्यक्रम

कोलकाता : सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा भारतीय भाषा परिषद में होली मिलनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीत, संगीत और नृत्य की आत्मीय व अभिनव प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिशन के अध्यक्ष डॉ. शम्भुनाथ ने कहा कि प्रेम और उल्लास के इस पर्व को हम अपने जीवन में भरें ताकि […]

माहेश्वरी पुस्तकालय में हुई कवियों की दो दिवसीय काव्यशाला

कोलकाता : माहेश्वरी पुस्तकालय की 107 वर्षीय यात्रा को नमन करने के उद्देश्य से सृजित, “शतदल अर्पण” कार्यक्रम श्रृंखला के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय काव्यशाला का भव्य आयोजन, स्थानीय माहेश्वरी भवन में हुआ। शनिवार की सुबह काव्यशाला का श्रीगणेश करते हुए, माहेश्वरी पुस्तकालय स्थित मन्दिर में मुकुंद राठी ने गणेश जी को शतदल अर्पित किया, […]

लोकजीवन के कवि गोपालकृष्ण तिवाड़ी ग्रंथ का लोकार्पण हुआ

कोलकाता : कोलकाता प्रवासी राजस्थानी समाज में, अपनी लोकसंस्कृति से जुड़ा, शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो लोकमानस के कवि-नाट्यकार, संगीतकार गोपाल कृष्ण तिवाड़ी को नहीं जानता। राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी, बीकानेर के निवासी होने के कारण, यहाँ के बीकानेरी समाज में तो वे विशेष रूप से लोकप्रिय थे। गीत-पर्व गणगौर के आयोजन हों या पीरों […]

पुस्तक मेले में पुस्तक का लोकार्पण एवं काव्यपाठ का आयोजन

कोलकाता : 45वें कोलकाता अन्तरराष्ट्रीय पुस्तक मेला में आनंद प्रकाशन के स्टॉल पर सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा काव्यपाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिशन के अध्यक्ष डॉ. शम्भुनाथ ने कहा कि कविताएं जीवन की आहट हैं, किताबें हमें जोड़ने, संवाद करने और सामाजिकता से जोड़ती हैं। इस अवसर पर सेराज खान […]

‘होली को रंग, गींदड़ क संग’

सगला लोग – लुगाया आओ, गींदड़ नाच रो रंग जमाओ    नगाड़ा संग ताल मिलाओ ,रलमिल स धूम मचाओ            महरी बन सब रास रचाओ,घुँघरू बांध सब नाचो – गाओ    “लागे डांडा, घाले गींदड़” कोलकाता : होली के त्यौहार पर इस वर्ष सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता), मारवाड़ी युवा मंच और […]

‘पुस्तकें मनुष्यता की गंगोत्री हैं’

कोलकाता : भारतीय ज्ञानपीठ, वाणी प्रकाशन समूह और भारतीय भाषा परिषद की ओर से कोलकाता पुस्तक मेले के प्रेस कॉर्नर में आयोजित राष्ट्रीय संवाद गोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पुस्तक-संस्कृति की रक्षा एक राष्ट्रीय कर्तव्य है, पुस्तकें मनुष्यता की गंगोत्री हैं। इनका पांच सौ सालों का गौरवपूर्ण इतिहास है। अपने स्वागत […]

मातृभाषा के अस्तित्व को बचाने के लिए सदैव प्रयास करना होगा : डॉ. चट्टोपाध्याय

कोलकाता : भारत विविध भाषा-भाषी देश है अतः हम सभी को अपनी मातृभाषा के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए। यह बात अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बंगबासी सांध्य कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीव चट्टोपाध्याय ने कही। इस मौके पर […]

मातृभाषा दिवस के अवसर पर कविता पाठ का आयोजन

कोलकाता : सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर सोमवार को कविता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी कवियों ने हिस्सा लिया। स्वागत वक्तव्य देते हुए मधु सिंह ने कहा कि मातृभाषा दिवस का संबंध सिर्फ अभिव्यक्ति और ज्ञान का मामला नहीं है […]